ई-मित्र की दुकान कैसे खोलें और कैसे ई-मित्र का बिजनेस सेटअप करें

आज आधुनिक युग है और इस जमाने में इंटरनेट का इस्तेमाल होना आम बात है आज की जानकारी के अनुसार लोग कम से कम 70 परसेंट लोग इंटरनेट का यूज करने लग गए हैं और इस जमाने में सरकारें भी अपना कदम आगे बढ़ा रही है इसके लिए सरकारें एक से बढ़कर एक प्रोग्राम लॉन्च कर रही है जिसमें कि ई-मित्र का प्रोग्राम भी एक बहुत ही अच्छी विकल्प है
 यह बिजनेस के रूप में सरकार ने लोगों को रोजगार दिया है आप चाहें तो अपने ई-मित्र की दुकान अपने घर पर या फिर बाजार में आसानी से सेटअप कर सकते हैं इसके लिए कुछ जानकारी की आवश्यकता होगी जो कि नीचे दी गई जानकारी को फॉलो कर कर आप आसानी से अपने मित्र स्टोर सेटअप कर सकते है! 
सबसे पहले आपको ईमित्र रजिस्ट्रेशन करना होता है इसके लिए आपको निम्न दस्तावेज की आवश्यकता होती है
(1) आपके पास आधार कार्ड होना चाहिए जिस जो कि आप के मोबाइल नंबर से लिंक होना आवश्यक है
(2) इसके लिए आपके पास पुलिस वेरिफिकेशन होना आवश्यक है जो कि 6 महीने पुराना ना हो
(3) बैंक के अकाउंट की पासबुक 
(4) दसवीं की मार्कशीट होना आवश्यक है
(5) जन आधार कार्ड होना चाहिए
(6) एक भरा हुआ आवेदन पत्र होना चाहिए, यह फॉर्म आप नीचे लिंक दिया गया है वहां से डाउनलोड कर सकते हैं
(7) साथ में आपका पैन कार्ड होना चाहिए
(8) मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी का भी होना आवश्यक है
(9) इसके बाद आपको अपनी एक एसएसओ आईडी भी बनाना आवश्यक है
(10) पासपोर्ट साइज की चार पांच फोटो होना चाहिए
(11) मूल निवास या आधार कार्ड होना चाहिए
अब बात आती है ईमित्र आईडी बनाने की ई-मत्र आईडी डायरेक्ट सरकार प्रोवाइड नहीं करवाती है यह थर्ड पार्टी प्रोवाइडर को इसका अनुमति देती है हमें third party प्रोवाइडर 
ई मित्र आईडी देता है इसके लिए ईमित्र थर्ड पार्टी प्रोवाइडर हमसे कुछ चार्ज करता है यह चार्ज कोई फिक्स नहीं होता है इसमें आप LSP थर्ड पार्टी प्रोवाइडर से आप संपर्क कर सकते हैं वह आपसे कितना चार्ज वसूल करता है इसकी जानकारी आप LSP से ले सकते हैं यह आईडी आपको फ्री में भी दी जा सकती है और इस पर आप से 500 से ₹5000 तक भी लिया जा सकते हैं अगर आप पैसे देकर ईमित्र आईडी लेते हैं तो यह आपके लिए कई सुविधाएं प्रदान करता है आपके कभी भी तकनीकी खराबी आने के कारण यह जल्द आपकी समस्या का समाधान करता है और साथ में आपको बैनर और कुछ जानकारी प्रदान करता है जो आपके लिए फायदेमंद होती है! 
अब बात आती है LSP प्रोवाइडर को खोजने की तो आप गूगल पर जाकर पहले LSP e Mitra को सर्च करें तो आपके सामने जो फर्स्ट नंबर पर LSP e Mitra आएगा उस पर आप क्लिक कीजिए जब आप क्लिक करेंगे तो आपके सामने निम्न प्रकार से आपके क्षेत्र के सभी एल एस पी केंद्र आपके सामने उपलब्ध हो जाएंगे
यहां से आप अपने जिले के अनुसार अपना एलएसपी सेंटर ढूंढे है और आप उससे संपर्क करिए संपर्क करने के लिए आप उनके मोबाइल नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं
उनसे ईमेल आईडी से भी संपर्क कर सकते हैं यहां आपको उनके मोबाइल नंबर ईमेल आईडी दी गई है जब भी आप एलएचपी सेंटर से संपर्क करें तो आप उनसे यह जानकारी ले लें कि वह आपसे कितना कुछ पैसा वसूल करना चाहता है और उसके बदले में क्या क्या सर्विस आपको देता है
जब आप सारी जानकारी ले लेते हैं उसके बाद आप उन्हें एक ईमेल भेजें ईमेल के लिए आप उनके ईमेल पर अपने सारे डाक्यूमेंट्स स्टेप बाय स्टेप भेजेंगे और अपना SSO id सहित सारे डाक्यूमेंट्स निम्न प्रकार भेजेंगे जब सारी प्रक्रिया पूरी हो जाती है आपको e mitra id मिल जाती है तो आप अपने एसएसओ आईडी में लॉगिन करेंगे और लोगिन करने के बाद वहां पर आप e-mitra पहले ऑप्शन पर क्लिक करेंगे तो आप वहां पर जानकारी देख पाएंगे कि आपको अपना ईमित्र आईडी मिल चुका है या नहीं और इस तरह से आप अपने ई मित्र आईडी को काम में ले सकते हैं और इससे आप e-mitra संबंधित कार्य कर सकते हैं! 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Close Menu