वेबसाइट में पेमेंट गेटवे कैसे लगाये। वैसे तो बहुत सारे पेमेंट गेटवे हैं जो वेबसाइट पर लगाए जा सकते हैं आज की तारीख में कई नई कंपनियां पेमेंट गेटवे की तरफ बढ़ रही है आखिर पेमेंट गेटवे होता क्या है पहले हम इसे मोटे तौर पर समझ लेते हैं।
पेमेंट गेटवे क्या होता है? पेमेंट गेटवे एक ऐसी तकनीकी है जिसके द्वारा हम वेबसाइट से या फिर किसी लिंक द्वारा कस्टमर से पेमेंट ऑनलाइन ले सकते हैं इसमें कुछ प्रोसेस होता है जिसके द्वारा पेमेंट सफलतापूर्वक मर्चेंट के खाते में आ जाता है।
पेमेंट गेटवे लगाने के लिए बुनियादी ज़रूरतें? अगर आपका खाता बैंक के अंदर है तो आप पेमेंट गेटवे का उपयोग कर सकते हैं इसके लिए आपको अपना फोटो आधार कार्ड पैन कार्ड और अपने एड्रेस की पूरी जानकारी प्रदान करनी होगी और आसानी से आप पेमेंट गेटवे का उपयोग कर सकते हैं।
सबसे पहले हम बात करते हैं पेपल पेमेंट गेटवे यह पेमेंट गेटवे विश्व भर में मुद्राओं के आदान-प्रदान के लिए विश्व विख्यात है इसका उपयोग आप आसानी से कर सकते हैं। इसका उपयोग करने के लिए सबसे पहले आपको इसमें रजिस्टर करना होगा रजिस्टर करने के लिए इसमें आपको ईमेल और पासवर्ड बनाने होते हैं और यूजरनेम बनाना होता है युजरनेम के बाद आप इसमें लोगिन कर सकते हैं।
यह भी पढ़े; पेपल खाता कैसे खोलें
जब आप पेपल के अंदर खाता बना लेते हैं इसके बाद यदि आपके पास वेबसाइट के जरिए पेमेंट लेना चाहते हैं तो आपको इसमें वेबसाइट चेक आउट पेज पर पेपल को इंटीग्रेशन करना होता है लोगिन के बाद आप इसका उपयोग पैसे के आदान-प्रदान के लिए कर सकते हैं। वर्डप्रेस वेबसाइट के अंदर पेपर इंटीग्रेशन करने के लिए आपको प्लगइन डाउनलोड करना होता है जैसे ही प्लगइन डाउनलोड कर लेते हैं यह ऑटोमेटिक ऑटोमेटिक आपको इंटीग्रेशन करने का आप्शन उपलब्ध रहता है और आसान भी होता है आप इसे आसानी से कर सकते हैं।
इसके बाद हम बात करते हैं स्ट्राइप पेमेंट गेटवे इस पेमेंट गेटवे का उपयोग भी उपयोग भी ऑनलाइन पेमेंट लेने कर सकते हैं इसका प्रोसेस भी आपको पेपर की तरह ही करना होता है सबसे पहले आपको इसमें खाता बनाना होता है और जिस प्लेटफार्म के जरिए आप पेमेंट लेना चाहते हैं वर्डप्रेस या कस्टम वेबसाइट या फिर सोशल मीडिया के जरिए आप पेमेंट लेना चाहते हैं तो आप ले सकते हैं।
इन दो पेमेंट गेटवे के अलावा और कई पेमेंट गेटवे हैं जिनके जरिए आप ऑनलाइन पेमेंट प्रदान प्रदान कर सकते हैं।

0 टिप्पणियाँ
Thank you very much