जीवन में सफलता पाने का अचूक उपाय।

जीवन में सफलता पाने का अचूक उपाय आप तरक्की करेंगे या नहीं।
प्रमाणिक कथाओं के अनुसार मनुष्य जीवन 84 करोड़ योनियों के बाद मिलता है लेकिन इस जीवन में हम हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है कि हम इस जीवन को किस प्रकार से निर्वाह करते हैं अतः इस जीवन का अंत तक किस प्रकार से आनंद लेते हैं ईश्वर ने सभी को समान शक्तियां प्रदान किए हैं अगर किसी को एक शक्ति कम प्रदान की है तो उसकी जगह उसने दूसरी शक्ति को और प्रभावशाली बना दिया है इसलिए मनुष्य अपने इच्छा अनुसार किसी भी कार्य को कर सकता है और अपने जीवन को सफल बना सकता है अब बात आती है कि आप अपने जीवन में सफल होंगे या असफल यानी कि आपके जीवन में आप तरक्की करोगे या नहीं यह एक रिसर्च के अनुसार बताया गया है आप इन नीचे दिए गए प्रमुख बिंदुओ में से आप किन-किन बातों को फॉलो करते हैं इस पर आपकी सफलता व असफलता निर्भर करते हैं! 

(1) आप सुबह जल्दी उठे! सुबह कितने बजे उठते हैं अगर आप सुबह समय पर नहीं उठते हैं तो यह आपके लिए बहुत ही निराशाजनक बात हो सकती है क्योकि सफलता प्राप्त करने के लिए सुबह जल्दी उठना आवश्यक है सुबह जल्दी उठने वाले आदमी के अंदर बुरे विचार प्रवाह नहीं करते हैं अर्थात जो व्यक्ति सवेरे जल्दी उठ जाता है वह अपने दिन भर के कार्यक्रम के बारे में योजना भी बना सकता है अतः अपने सवेरे के काम को जल्दी निपटा सकता है इस प्रकार उसे और भी काम करने के लिए समय मिल पाता है इसलिए आपको चाहिए कि सवेरे जल्दी उठे या फिर जल्दी उठने की आदत डालें इससे आप धीरे-धीरे सफलता की ओर बढ़ेंगे एक रिसर्च में सामने आया है कि अगर हम सूरज निकलने के बाद भी सोते रहते हैं तो हमारे अंदर बुरे बुरे विचार उत्पन्न होने लगते हैं अर्थ अर्थ हमें अपने आप से घृणा जैसी होने लगती है इस प्रकार से हम बुरे विचार के शिकार हो जाते हैं और सफलता हम से कोसों दूर चली जाती है इसलिए रिसर्च में यह यह सामने आया है कि आप समय से पहले उठे यानी कि सुबह 4:00 से 5:00 के समय पर ही उठना शुरू कर दें इससे आपको आगे चलकर अवश्य सफलता प्राप्त होगी


(2) सुबह सवेरे बुरे विचारों से बचें अर्थात कहने का तात्पर्य यह है कि जब भी आप सो कर उठे तो अपने आप को बुरे विचारों से दूर रखें क्योंकि हम जब सोकर उठते हैं तो हमें बुरे विचार आने लगते हैं आप हमें कल के किए गए किसी भी कार्य के बारे में जानकारी प्राप्त होने लगती है यानी कि हमें किसी गलत कार्य के बारे में जानकारी याद आने लगती है और हम एक तरह से दुखी होने लगते हैं यानी कि हमें गिलानी और पश्चाताप होने लगता जो कि सुबह-सुबह हमारे लिए बहुत ही घातक साबित होता है इसलिए हमें सुबह सो कर उठने के बाद कभी भी भूल कर गिलानी और अपने आप से पश्चाताप नहीं करना चाहिए और किए गए कार्य के बारे में एकदम नहीं सोचना चाहिए अगर कोई कार्य हम से बीते हुए दिन बिगड़ गया है तो उसे सुधारने के बारे में एक दम नहीं सोचना चाहिए क्योंकि अगर हम सुबह सुबह इस बारे सोचेंगे तो सुबह-सुबह ही दुखी हो जाऐंगे इसलिए हमें सुबह-सुबह किसी भी प्रकार के गलत या की बिगड़े हुए कार्यों में अपना ध्यान नहीं लगाना चाहिए इसकी जगह हमें अपने आप को मोटिवेट विचारों की तरफ से रखना चाहिए यानी कि अच्छे विचार सुनना चाहिए अच्छा फील करना चाहिए जिससे कि हमारा दिन अच्छा गुजरे इस तरह से आप अपने जीवन का सुधार कर सकते हैं और सफलता की तरफ बढ़ सकते हैं! 
(3) किसी भी कार्य को जल्दबाजी में ना करें! आप जब कोई कार्य करते हैं तो किसी भी कार्य को हमें जल्दबाजी में नहीं किसी कार्य को नहीं करना चाहिए कार्य को संतोषजनक तरीके से करना चाहिए ना कि उसे जल्दबाजी में करें क्योंकि जल्दबाजी में किए गए कार्य हमेशा गलत परिणाम देते हैं या फिर वह हमें दुखदाई लगते हैं इसलिए हमें कभी भी जल्दबाजी में किसी कार्य को नहीं करना चाहिए कहने का तात्पर्य है कि हमें आत्म संयम बनाए रखना चाहिए यानी कि संयम के साथ कार्य करना चाहिए इससे हमें अच्छे परिणाम मिलने की संभावना होती है ! एक लेखक ने तो इसके बारे में बहुत ही अच्छा विचार व्यक्त किया है उसने कहा है कि संयम एक जादू की छड़ी है इसे अपने पास हमेशा रखें इससे आप अपने मनचाहे कार्य करवा सकते हैं और अच्छी सफलता प्राप्त कर सकते हैं इसलिए आप भी आत्म संयम बनाए रखें और धैर्य के साथ कार्य को करें जल्दबाजी में किसी भी कार्य को ना करें आप देखोगे कुछ ही दिनों में सफलता आपके कदम चूमेगी इस तरह आप धीरे-धीरे सफलता की ओर बढ़ते चले जाओगे! 
(4) अच्छे दोस्तों के समूह में रहे! इसका अर्थ यह है कि आप किस महोल में रह रहे हैं इसका आपके दिमाग पर बहुत ही ज्यादा असर पड़ता है आप जिस माहौल में रहेंगे आपके अंदर ऐसे ही विचार उत्पन्न होंगे और आप भी ऐसा ही करने की कोशिश करेंगे इसलिए आपको चाहिए कि आप एक अच्छे माहौल में रहे यानी कि अपने आसपास जिस भी माहौल में आप रहते हैं अगर वहां पर अच्छे लोग नहीं हैं यानी कि अच्छे विचार वाले आदमी नहीं है तो आप उनसे ज्यादा बातचीत ना करें उनसे व्यवहार ना बनाएं क्योंकि अगर आपने भूलकर भी इन लोगों से व्यवहार और बातचीत करना शुरू कर दी तो यह आपको धीरे-धीरे दीमक की तरह अंदर से खोखला कर देंगे इसलिए आपको चाहिए कि इन लोगों से बचकर रहें और अपने आसपास एक अच्छा अच्छे दोस्तों का समूह बनाएं जिसमें अच्छे विचार वाले व्यक्ति हो जो कि सभी अच्छे मोटिवेशन से भरपूर हो एक लेखक ने तो यहां तक कहा है कि आपकी तरक्की आप की संगत का परिणाम हो सकता है इसलिए अपनी संगत अच्छे दोस्तों के साथ बनाए और उन में शीर्ष पर रहे जब आप अच्छे दोस्तों के बीच में शीर्ष पर रहेंगे तो आप अवश्य ही धीरे-धीरे तरक्की की ओर बढ़ेंगे! इसके साथ जरूरी है कि आप हमेशा मोटिवेट रहे याने की सकारात्मक विचारों वाले बने रहें जब भी आपके अंदर गलत विचार आने लगे उसे तुरंत झटक दें और अच्छे विचार का प्रवाह अपने अंदर रखें इससे आप जल्द ही तरक्की की ओर बढ़ पाएंगे! 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Close Menu