ऑनलाइन खरीदने मे सावधानी व उच्च क्वालिटी के कपड़े कम कीमत पर कैसे खरीदें।

 ऑनलाइन खरीदने मे सावधानी व उच्च क्वालिटी के कपड़े कम कीमत पर कैसे खरीदें।

आज इस आधुनिक जमाने में ऑनलाइन खरीददारी होना आम बात है आजकल ऑनलाइन खरीददारी का ट्रेड बढ़ता ही जा रहा है जैसे-जैसे आधुनिकरण आता जा रहा है इसके अनुसार ही ऑनलाइन खरीददारी करने का भी जुनून बढ़ता जा रहा है लेकिन इस ऑनलाइन खरीदारी करने में हमें कई बातों की सावधानी बरतना आवश्यक है ताकि हमें सही तरह का कपड़ा और सही सामान सही कीमत पर हमें प्राप्त हो पाए और साथ ही किसी धोखे का शिकार ना हो। इसके लिए यहां पर आपके लिए कुछ प्रमुख जानकारियां प्रदान की गई है ताकि आप किसी भी प्रकार से ठगे ना जाए और मुनाफे के साथ अच्छा सामान ऑनलाइन खरीद पाए तो आइए बात करते हैं

ऑनलाइन खरीदारी करते समय किन बातों की सावधानी रखें। 


ऑनलाइन खरीदारी करते समय आपको सर्वप्रथम यह जान लेना आवश्यक है कि आप जिस वेबसाईटसे खरीदारी करने जा रहे हैं वह ट्रस्टेड है या फिर फेक वेबसाइट है इसके बारे में आपको अच्छे से जानकारी होना आवश्यक है। इस प्रकार की जानकारी लेने के लिए आपको गूगल का उपयोग करना चाहिए आप जिस भी वेबसाइट से खरीददारी करने के बारे में सोच रहे हैं।

सर्वप्रथम तो आप उस वेबसाइट को गूगल पर सर्च कीजिए सर्च करने के बाद उसके लोकेशन को चेक कीजिए यह वेबसाइट किस लोकेशन पर है और यह कहां पर स्थित है इसके बाद उसके व्यवस्थापक व इसके संचालन कर्ता के बारे में जानकारी प्राप्त कीजिए और यह वेबसाइट कहां की है और यह किस किस प्रकार से सामान बेचती है और इसकी पॉलिसी क्या है इसके लिए आप चाहे तो इसके अबाउट्स पेज पर भी जाकर इसकी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं अगर ट्रस्टेड वेबसाइट होती है तो वह एक अबाउट्स पेज अपनी वेबसाइट पर रखते हैं जिसमें अपने वेबसाइट की पूरी जानकारी प्रदान करती है ताकि ग्राहक किसी भी प्रकार से किसी भ्रम में ना रहे और पूरी जानकारी ग्राहक को प्राप्त हो पाए इसलिए आप जब भी किसी वेबसाइट पर खरीदारी करें उसका अबाउट्स पेज जरूर चेक करें उसमें अच्छे से डिटेल चेक करें और डिटेल को फिर आप चाहे तो गूगल पर सर्च करके उसे चेक कर सकते हैं कि यह वेबसाइट फेक है या फिर ट्रस्टेड वेबसाइट है इस प्रकार से आप एक विश्वासपात्र वेबसाइट से खरीदारी कर सकते हैं।

जब आप पूरी तरह से खरीददारी करने के लिए किसी वेबसाइट पर जाते हैं तो आप सर्वप्रथम अपनी पसंद का सामान चेक करें जैसे आपको अपनी पसंद का सामान मिल जाता है उसकी प्राइस चेक करें प्राइस चेक करने के बाद उसका डिस्काउंट चेक करें।

 डिस्काउंट चेक करने के बाद आपको जो उसका मुख्य रेट है उसका मिलान आप गूगल पर सर्च करके करे यानी कि आप उस रेट को कंपेयर करने के लिए इस प्रोडक्ट को आप गूगल पर सर्च कीजिए वहां पर आप देखेंगे कि अलग-अलग वेबसाइट है इसे अलग-अलग कीमत पर बेचती है कई वेबसाइट तो इसे बहुत ही कम दामों पर भेजती है और साथ में ऑफर भी देती है आप उन वेबसाइट पर जाकर आपके पसंद किए गए सामान को आसानी से खरीद सकते हैं सिर्फ आपको यह बात ध्यान रखना चाहिए कि वह वेबसाइट एक विश्वासपात्र वेबसाइट होना चाहिए इसके लिए मैंने पहले आपको बता रखा है।
इसके बाद बात आती है साइज और रंग की हमें साइज और रंग की शिकायत ज्यादा रहती है जब भी हम ऑनलाइन खरीदारी करते हैं हमें पूरा कंफर्म नहीं हो पाता है कि कौन सी साइज खरीदे जो हमारे लिए परफेक्ट रहे और कौन सा कलर खरीदे जो हम पर सबसे अच्छा सूटेबल लगे इसके लिए आपको मैं कुछ टिप्स बता देता हूं ताकि आप साइज के लिए ज्यादा परेशान ना हो और आपको ऑनलाइन खरीदते समय सही साइज में सही सामान मिल सके अधिकतर कपड़ों में साइज का प्रॉब्लम होता है इसलिए आप मैं यहां पर कपड़े के बारे में बता रहा हूं ।

जब आप कपड़े खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो सबसे पहले आपको इंची टेप लेना चाहिए ताकि आप अपनी साइज को अच्छे से नाप सके अगर आप अपनी साइज को नहीं नाप सकते हैं तो आप एक बार के लिए किसी टेलर के पास जा सकते हैं और अपनी साइज ओ नपवा सकते हैं और उसके बाद आप उस साइज को अपनी डायरी में लिख कर रख सकते हैं अगर आपको शर्ट खरीदना है तो शर्ट का साइज आपको मालूम रखना चाहिए वैसे तो एक परफेक्ट आदमी के लिए साइज सही सईज 38 40 और 42 होती है इसके अनुसार ही शर्ट होती है । 38 साइज सबसे छोटे कद वाले आदमी के लिए आती है और 40 साइज उससे बड़ी साइज के आदमी के लिए आती है 42 साइज उससे भी बड़े साइज वाले आदमी के लिए आती है इस तरह से आप अपनी साइज को देख सकते हैं यानी जांच सकते हैं और इसी के अनुसार ऑनलाइन खरीदारी कर सकते हैं अगर फिर भी आपको अपनी साइज में किसी प्रकार से कोई परेशानी होती है तो आप डायरेक्ट कंपनी के फोन नंबर पर कांटेक्ट कर सकते हैं अधिकतर वेबसाइट अपने फोन नंबर वेबसाइट के नीचे ही नीचे रखती है या फिर वेबसाइट के ऊपर फोन नंबर रखती है आप यहां से जा कर आसानी से संपर्क कर सकते हैं।और वहां कस्टमर केयर से आप साइज के बारे में और जानकारी प्राप्त कर सकते हैं कस्टमर केयर आपको सही साइज के लिए गाइड करेगा और आप उसके अनुसार आसानी से ऑनलाइन कपड़े सही साइज में खरीद सकते हैं। 

अब आती है कलर की यानी कि आप अधिकतर कलर के बारे में अधिक कंफ्यूज रहते हैं जब भी आप ऑनलाइन खरीदारी करते हैं तो आप कलर को लेकर बहुत ही ज्यादा सीरियस लेते हैं इसके लिए आप जब भी आनलाईन खरीदारी करें प्रोडक्ट के नीचे उसके कलर दिए जाते हैं आप उसकी साइज पर जाने के बाद कलर के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे आपके सामने सभी कलर खुल कर आ जाएंगे आप अपनी मनपसंद का कलर वहां से आसानी से देख सकते हैं जैसे ही आप अपने मनपसंद के कलर पर क्लिक करेंगे वह कलर का प्रोडक्ट आपके सामने उपलब्ध हो जाएगा और आप अपने मनपसंद के कलर के सामान को खरीद सकते हैं इस प्रकार से आपको कलर में किसी भी प्रकार से कोई परेशानी नहीं होगी।
Follow Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Close Menu