गर्मी के मौसम में अधिक थकान महसूस होती है तो यह करें काम।

ग्रीष्म ऋतु चल रही है और इस मौसम में लोगों को थकान अधिक महसूस होती है जिसका कारण वह खुद नहीं जान पाते हैं और शरीर मैं कमजोरी पैदा हो जाती है यानी कि गर्मी के मौसम में अधिक थकान महसूस होने लगती है
 लेकिन इसका क्या कारण है मैं आपको यहां इसका कारण विस्तार से बता देता हूं सर्दी के मौसम में और बरसात के मौसम में हमारे शरीर को पानी की आवश्यकता नही होती है अतः पानी का विसर्जन हमारे शरीर से ज्यादा नहीं होता है लेकिन बात करते हैं गर्मी के मौसम की गर्मी के मौसम में हमारा शरीर पानी को बाहर ज्यादा निकालता है यानी कि गर्मी के मौसम में हमें पसीने के रूप में पानी को बाहर निकालने पर हमारे शरीर में पानी की कमी अधिक होने लगती है लेकिन हम यह भूल जाते हैं कि हमारे शरीर में पानी की कमी होने के साथ-साथ हमें उसकी पूर्ति भी करना आवश्यक है।
 अतः हमें गर्मी के मौसम में बार बार पानी पीना आवश्यक होता है जो कि हम नहीं कर पाते हैं और इस कारण से हमारे शरीर की कार्य क्षमता कमजोर होने लगती है हमारे शरीर के तंत्र तंत्रिका काम करना धीमा कर देते हैं जिससे कि हमारे अंदर की ताकत का बनना कम हो जाता है और हमें थकान महसूस होने लगती है इन सभी समस्याओं की जड़ पानी ही है हमें गर्मी के मौसम में बार-बर पानी पीना आवश्यक है ताकि हमारे शरीर के सभी तंत्र नियम पूर्वक कार्य करते रहें और हमें ताकत प्रदान करते रहे लेकिन इसके साथ साथ हमें यह भी जान लेना आवश्यक है कि गर्मी के मौसम में हमें फल फ्रूट छाछ दही लस्सी जैसे पदार्थों का सेवन करना भी शरीर के लिए लाभदायक होता है।
 इनसे शरीर की कार्य क्षमता बनी रहती है आप इस बात को भली प्रकार जानते हैं कि केवल पानी पीने से ही शरीर में उर्जा उत्पन्न नहीं होती है पानी के साथ साथ हमें वह सभी मिनरल्स और विटामिंस भी लेना चाहिए जो शरीर की पूर्ति के लिए आवश्यक होते हैं अतः हमें प्रोटीन युक्त भोजन के साथ फल फ्रूट आदी का सेवन करना भी आवश्यक होता है जिससे कि हमें इस मौसम में हमारी कार्य कमता बनी रहे और शरीर में कमजोरी उत्पन्न ना हो हम किसी भी काम को भली प्रकार से कर सकें इसलिए आपको इन बातों पर ध्यान देना बहुत ही आवश्यक है यह जानकारी आपको कैसी लगी हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Close Menu