अपना स्वयं का ऑनलाइन स्टोर कैसे बनाएं सबसे पहला प्रोसेस क्या है।

जी हां यहां पर आपको बताया जाएगा कि आप अपना स्वयं का ऑनलाइन स्टोर कैसे बना सकते हैं स्टेप बाय स्टेप आपको पूरा प्रोसेस यहां समझाया जाएगा और आपको इसके सिंपल स्टेप के बारे में जानकारी प्रदान की जाएगी।

अगर आप सोच रहे हैं मैं भी अमेजॉन और फ्लिपकार्ट जैसी बड़ी कंपनियों की तरह अपनी स्वयं की वेबसाइट बनाएं और उस पर ऑनलाइन सामान बेचे तो यह जानकारी आपके लिए बहुत ही फायदेमंद है। सरल और आसान शब्दों मे इसकी पूरी प्रक्रिया समझे।
(१) किसी भी वेबसाइट या ऑनलाइन स्टोर बनाने के लिए पहला स्टेप क्या होता है?
किसी भी वेबसाइट को बनाने के लिए सबसे पहला स्टेप होता है कि आपको इस वेबसाइट का नाम सोचना 
 पड़ता है और वह नाम यूनिक होना चाहिए यानी कि अगर आप उस नाम को ऑनलाइन सर्च करें तो वह नाम सर्च में नहीं आना चाहिए यानी कि वह नाम किसी के पास नहीं होना चाहिए ऐसा यूनिक नाम आप ढूंढ कर उस नाम से वेबसाइट बना सकते हैं जब आप नाम ढूंढने की प्रक्रिया पूरी कर लेते हैं उसके बाद आप उसे डोमेन प्रोवाइडर जैसे कि गोडैडी ब्लूहोस्ट होस्टिंगर होस्टगेटर आदि डोमेन कंपनियों के पास से खरीदना पड़ता है । इसके लिए आपको चाहिए कि आप सबसे पहले जिस भी डोमेन कंपनी से अपनी कंपनी का नाम खरीदना चाहते हैं उस कंपनी में लॉगिन हो लॉगइन होने के बाद में अपना अकाउंट बनाएं और वहां से लॉगिन हो जाएं लॉगिन होने के बाद सभी डोमेन कंपनियां एक सर्च बॉक्स उपलब्ध करवाती है निम्न प्रकार
इस सर्च बॉक्स में आप अपनी कंपनी का नाम सर्च बॉक्स में सर्च कर सकते हैं अगर यह नाम किसी ने नहीं खरीदा होगा तो यह सर्च बॉक्स में उपलब्ध हो जाएगा। नीचे आपको उदाहरण दिया गया है इस तरह आप खरीदने के लिए आगे बढ़ सकते हैं।
 और यहां से आप इसे आसानी से खरीद सकते हैं।
(२) दूसरे स्टेप के लिए आपको होस्टिंग खरीदनी होगी होस्टिंग भी आप चाहे तो जिस कंपनी से आपने डोमेन खरीदा है उसी कंपनी से होस्टिंग खरीद सकते हैं इससे आपको यह फायदा होता है कि आपको डोमेन से होस्टिंग को जोड़ने की प्रक्रिया सरल होगी और आप आसानी से नेक्स्ट स्टेप पर पहुंच जाएंगे।  
होस्टिंग कैसे खरीदें? 
होस्टिंग की प्रक्रिया आपको डोमेन कंपनियां आसानी से उपलब्ध करवाती है जब आप वहां पर अकाउंट बना लेते हैं तो मेनू आइकन पर जाकर आप होस्टिंग पर क्लिक करें और आपके बजट के अनुसार आप होस्टिंग खरीद सकते हैं।
(३) जब आप डोमेन और होस्टिंग खरीद लेते हैं उसके बाद आपको डोमेन को होस्टिंग के साथ कनेक्ट कर के आगे बढ़ना होता है फिर आपके पास सामने एक नया स्टेप आता है यहां आपको सोचना होता है कि आप वेबसाइट किस प्लेटफार्म द्वारा तैयार करना चाहते हैं इसके लिए मैं आपको गाइड करना चाहूंगा अगर आपको ज्यादा कुछ ज्ञान नहीं है तो आप डायरेक्ट वर्डप्रेस पर जाएं जब आप वर्डप्रेस पर जाएंगे तो सभी होस्टिंग कंपनियां ऑटोमेटिक जैसे ही आप वर्डप्रेस पर क्लिक करेंगे वर्डप्रेस के डैशबोर्ड पर आप को कनेक्ट कर देगी और आपके सामने इस प्रकार का डैशबोर्ड उपलब्ध होगा।
 अब आप इस डेशबोर्ड के जरिए आसानी से अपनी वेबसाइट बना सकते हैं अब आप एक ऑनलाइन स्टोर तैयार करना चाहते हैं तो आपको इसके बारे में पहले अच्छे से सोच लेना होगा आप किस कैटेगरी में और कौन सा सामान बेचना चाहते हैं पूरी जानकारी को आप अपने पास लिखने और उसके अनुसार आप आगे की प्रक्रिया पूरी करें।
वर्डप्रेस पर ऑनलाइन स्टोर को कैसे कस्टमाइज करें पुरी जानकारी देखे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Close Menu