पेपल खाता कैसे खोलें ?विदेशी मुद्रा को स्वदेश मुद्रा में कैसे प्राप्त करें।

अगर आप पेपल में खाता खोलना चाहते हैं तो यह जानकारी आपके लिए बहुत ही खास होने वाली है हम आपको बताएंगे कि आप किस तरह से पेपल मैं अपना अकाउंट खोल सकते हैं और किसी भी देश की करेंसी को अपने देश की करेंसी में प्राप्त कर सकते हैं तो सबसे पहले तो आपको पेपल के ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा इसके लिए आपको paypal.com सर्च करना होगा इसके बाद लॉग इन करने के लिए आपको एक ईमेल आईडी और फोन नंबर और पासवर्ड कि आवश्यकता होगी इसके जरिए आप आसानी से पेपल के अंदर अपना अकाउंट खोल सकते हैं। जैसे आप paypal.com पर जाते हैं आपके सामने इस प्रकार का डेस बोर्ड ओपन होगा।
यहां पर आप साइन अप पर क्लिक करेंगे साइन अप पर क्लिक करते ही आपके सामने इस प्रकार का नया पेज ओपन होगा
अब आपको चाहिए आप किस प्रकार का अकाउंट खोलना चाहते हैं बिजनेस अकाउंट या अपना स्वयं का एक अकाउंट खोलना चाहते हैं आप उसको टिक करिए और नेक्स्ट पर क्लिक करिए। नेक्स्ट पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा वह इस प्रकार का होगा।
यहां पर आप अपने पर्सनल फोन नंबर डालिए जोकि आप हमेशा उपयोग करते हो क्योंकि यह फोन नंबर आपके लिए महत्वपूर्ण होंगे यहां पर फोन नंबर डालकर आप नेक्स्ट पर क्लिक करें नेक्स्ट पर क्लिक करते ही आपके पास ओटीपी प्राप्त होगा और एक नया पेज ओपन होगा यह पेज इस प्रकार का रहेगा।

इस पेज पर अपने ओटीपी डाल कर अपने फोन नंबर को वेरीफाई करें जैसे ही आप फोन नंबर को वेरीफाई कर लेंगे आपके सामने नेक्स्ट स्टेप होगा वह ऑटोमेटिक आपको इस पेज पर ले जाएगा और इस प्रकार का पेज आपके सामने उपलब्ध होगा।
यहां पर आप अपना ईमेल एड्रेस और पासवर्ड डालकर इसे कन्फर्म करेंगे कंफर्म करते ही आपको लॉगइनपेज उपलब्ध होगा लॉगइन पेज पर आप अपना ईमेल आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन हो जाएंगे इसके बाद आपके सामने इस प्रकार का पेज ओपन हो जाएगा जो कि आपका डैशबोर्ड होगा जहां से आप अपना अकाउंट मेंटेन कर सकते हैं और अपनी आवश्यकता के अनुसार कहीं से भी इस अकाउंट में पैसे डलवा सकते हैं और उसे अकाउंट को आप अपने देश की करेंसी में निकाल सकते हैं अगर आपके पास आपके देश का बैंक अकाउंट है तो आप अपने बैंक अकाउंट को इस पेपल अकाउंट चेक कनेक्ट कर दें कनेक्ट करने के बाद यह जैसे ही आप के अकाउंट में विदेश से पैसा आता है तो यह एक-दो दिन में आपके अकाउंट के अंदर ट्रांसफर कर देता है जो कि आपके देश की करेंसी के अनुसार ट्रांसफर करता है इससे आपको बहुत सारी सुविधा हो जाती है आपको कहीं भी इधर उधर जाने की आवश्यकता नहीं होती है और घर बैठे ही आपका आसानी से काम हो जाता है अगर आपको इस प्रकार की और भी जानकारी चाहिए तो आप हमें कमेंट कर सकते हैं और आपको यह जानकारी कैसी लगी इस जानकारी के बारे में हमें जरूर लिखें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Close Menu