इकॉमर्स बिजनेस फेल होने के तीन प्रमुख कारण देखें?

आप इकॉमर्स बिजनेस शुरू करना चाहते हैं या फिर यह ईकॉमर्स बिजनेस शुरू कर चुके हैं तो यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण है। हां दोस्तों एक ईकॉमर्स बिज़नेस फेल होने के तीन प्रमुख जो कारण है आज उसके बारे में चर्चा करेंगे वैसे तो इकॉमर्स बिजनेस फेल होने के कई कारण हो सकते हैं। लेकिन जो प्रमुख कारण है 1.ऑर्डर रिटर्न आना है, 2.कोरियर चार्ज ज्यादा बहुत अधिक होना, 3. खराब होस्टिंग होना इन तीन प्रमुख कारणों से ईकॉमर्स बिज़नेस बंद होने के कगार पर पहुंच जाता है। आज हम इन के बारे में फुल डिटेल में बात करेंगे और इससे बचाव के बारे में भी हम चर्चा करेंगे।
1. ऑर्डर का रिटर्न आने का कारण और समाधान क्या है?
इकॉमर्स बिज़नेस के अंदर सबसे बड़ी परेशानी आर्डर का वापस रिटर्न आ जाना हो जाता है। बहुत से वेबसाइट पर कैश ऑन डिलीवरी का ऑप्शन रखते हैं और अधिकतर ग्राहक कैसे आन डिलीवरी पर आर्डर मंगवाते हैं लेकिन इनमें से बहुत से ग्राहक जो कि बिना वजह के ही आर्डर कर देते हैं और जब शिपिंग चार्ज लगाकर ऑर्डर भेजते हैं तो वह आर्डर नहीं लेते हैं और वापस रिटर्न आ जाता है। जिसके शिपिंग का भुगतान हमें खुद को वहन करना पड़ता है अगर ऑर्डर ज्यादा रिटर्न आने लग जाते हैं तो हमें भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
ऑर्डर रिटर्न ना आए इसका समाधान।
हमेशा वेबसाइट पर कैसे डिलीवरी का ऑप्शन ऑफ रखें। वेबसाइट पर फोन नंबर और चैटिंग के लिए फंक्शन रखें जिस भी ग्राहक को कैसे डिलीवरी पर माल लेना है वह आपको कॉल कर सकता है कॉल करने के बावजूद उससे संतुष्ट होने पर ही कैस एण्ड डिलीवरी पर आप ग्राहक को सामान भेजें अन्यथा आप केवल पेमेंट लेकर ही माल भेजना सही होता है।
2.कोरियर द्वारा चार्ज ज्यादा लेना या शिपिंग चार्ज ज्यादा होना।
जब हम शिपमेंट को किसी भी कोरियर पर भेजना शुरू करते हैं उसके पहले हमारा कोरियर के साथ एग्रीमेंट होता है एग्रीमेंट के अंदर कोरियर हमसे वजन और नाप जो अधिक होता है उसके हिसाब से चार्ज लेता है इसके लिए हमें चाहिए कि पहले वजन और नाप को अच्छे से देख ले और उसके तीन से चार फोटो नापते समय और तोलते समय खींच कर अपने पास रखें ताकि कोरयर को हम कभी भी बता सके कि हमारे उत्पाद/शिपमेंट का नाप वजन यह है। वैसे तो अधिकतर कुरियर का चार्ज शिपमेंट भेजते समय सही से चार्ज किया जाता है लेकिन अधिकतर कोरियर शिपमेंट के डिलीवर हो जाने के बाद चार्ज को बदल देते हैं और वह आपके द्वारा बताया गया चार्ज को मान्य नहीं करते हैं और अपने चार्ज को भगा देते हैं खुद के द्वारा नापे गए तो ले गए सामान के अनुसार चार्ज लगा देते हैं जो अधिकतर केस में गलत चार्ज होता है अधिकतर केस में यही पाया गया है इस से पीछा छुड़ाने के लिए अमेजॉन फ्लिपकार्ट जैसी बड़ी कंपनियों ने अपनी खुद की कोरियर कंपनी चलाई है ताकि इन लोगों की मनमानी ना चल सके अगर आपके साथ कोई कोरियर इस तरह का सुलूक करता है तो आप सोच लीजिए वह कोरियर आपको और आपके बिजनेस को फेल करने पर काम कर रहा है इसके लिए आपको चाहिए कि आप कोई भी आर्डर है उसे कैसे डिलीवरी पर नाही ले पहले पेमेंट लेने के बाद उसे शिपमेंट को आप इंडियन पोस्ट द्वारा भेज सकते हैं यहां पर आप से 500 ग्राम के लिए ₹35 का चार्ज लिया जाता है इस हिसाब से अगर आप बड़ा शिपमेंट भी भेजते हैं तो आप यहां पर अपने बिजनेस को अच्छे से बढ़ा सकते हैं तो यह बात आपको विशेष ध्यान रखना चाहिए अगर आप ई-कॉमर्स बिजनेस करते हैं या करना चाहते हैं तो यह जानकारी आपको होना चाहिए।
3.वेबसाईट होस्टिंग खराब होने के कारण भी इकॉमर्स बिजनेस फेल हो सकता है।
बहुत सारे भाई बड़ी मेहनत कर वेबसाइट बनाते हैं या फिर बनवाते हैं और इसमें काफी समय और पैसा भी खर्च करते हैं लेकिन जानकारी के अभाव में वह खराब होस्टिंग ले लेते हैं। जिससे कि उनकी वेबसाइट बराबर काम नहीं करती है गूगल सर्च के अनुसार जो भी वेबसाइट 3 सेकंड मैं अगर लोड नहीं होती है तो गूगल उसे सर्च में नहीं दिखाता है अगर आपकी होस्टिंग खराब है तो आपकी वेबसाइट जल्दी से लोड नहीं होगी और जब आप की वेबसाइट जल्दी से लोड नहीं होगी तो आप की वेबसाइट पर जो ग्राहक आएगा वह आते हुए भी आपकी वेबसाइट से खरीदारी नहीं कर पाएगा और आपकी वेबसाइट को छोड़कर चला जाता है जिससे कि आपको भारी नुकसान को उठाना पड़ सकता है जब आपको आर्डर नहीं मिलेंगे तो आप की वेबसाइट किस काम आएगी इसलिए आपको एक अच्छी होस्टिंग का खरीदना बहुत ही जरूरी है ताकि आपकी वेबसाइट जल्दी से लोड हो सके और आपको अच्छे से आर्डर मिल सके यह तीन प्रमुख कारण पर अगर आपने अच्छे से ध्यान दिया तो आप इकॉमर्स बिजनेस में आगे बढ़ सकते हैं और अपने बिजनेस को बड़ा कर सकते हैं तो यह जानकारी आपको कैसी लगी हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Close Menu